अयोध्या उत्तर प्रदेश

सोलर लाइट की दूधिया रोशनी से जगमग होंगी नगर निगम विस्तारित क्षेत्र की सड़कें,महापौर ने शुरुआत की।

सोलर लाइट की दूधिया रोशनी से जगमग होंगी नगर निगम विस्तारित क्षेत्र की सड़कें,महापौर ने शुरुआत की।

अयोध्या।

अयोध्या नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र की सड़कें सोलर लाइट की सफेद रोशनी से चमकेगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा विस्तारित क्षेत्र के 42 गावों में 4500 सोलर लाइटें लगाने जा रहा है। महानगर के नया पुरवा रामचन्द्र दास परमहंस वार्ड में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने भूमि पूजन कर सोलर लाइटें लगने का शुभारंभ किया। कार्यदायी संस्था यूपी नेडा द्वारा लाइटों को लगवाने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम लगातार विस्तारित क्षेत्र में महानगर स्तर की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंर्तगत विस्तारित क्षेत्र की 62 सड़कों का विकास किया जा रहा है।

इस दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी पीएम नरेन्द्र मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में है। महानगर में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। रामनगरी सूर्यवंश के राजाओं के राजधानी है। इसे सोलर सिटी के रूप विकसित किया जा है। जिसके तहत नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र के 42 गावों में 4500 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। स्वच्छ और सुन्दर अयोध्या की परिकल्पना के आधार पर सफाई व्यवस्था को उच्च कोटि का बनाया जा रहा। महानगर वासियों की अपेक्षा पर खरा उतरने के लिए नगर निगम कृत संकल्पित है।

इस दौरान पार्षद कृष्ण गोपाल, यदुनाथ यादव, प्रवीण नाथ पांडेय, अनिल, यूपीनेडा के अधिकारी प्रवीण नाथ पाण्डेय सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago