सुल्तानपुर DM ऑफिस में होमगॉर्ड की गुंडई, कमिश्नर की कवरेज पर पहुंचे पत्रकार को पीटा,पत्रकारों के लामबंद होने पर हुआ निलंबन, FIR दर्ज

सुल्तानपुर DM ऑफिस में होमगॉर्ड की गुंडई, कमिश्नर की कवरेज पर पहुंचे पत्रकार को पीटा,पत्रकारों के लामबंद होने पर हुआ निलंबन, FIR दर्ज |

सुल्तानपुर|

सुल्तानपुर में होमगॉर्ड ने पत्रकार की पिटाई कर दी। इस खबर के बाद संगठन DM ऑफिस पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। अंत में SP सोमेन वर्मा ने होमगॉर्ड को सस्पेंड करने के निर्देश देते हुए FIR दर्ज भी दर्ज करने का आदेश दिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
घटना DM ऑफिस कैंपस की है। यहां आज कमिश्नर नवदीप रिणवा विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे हुए थे। तभी कवरेज करने के लिये एक स्थानीय अखबार के पत्रकार राजदेव शुक्ला उर्फ बेनू कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर खड़ी मंडलायुक्त की गाड़ी का वीडियो बनाने लगे। बताया जा रहा है कि इससे नाराज होमगॉर्ड वहां पहुंचा और वीडियो बनाने से पत्रकार को मना करने लगा। पत्रकार राजदेव शुक्ला ने अपना परिचय दिया तो उसने ने ID कॉर्ड मांगा। गाली-गलौज कर किया मारपीट राजदेव ने बताया कि ID दिखा ही रहे थे कि तब तक होमगॉर्ड ने गाली देते हुए हमला बोल दिया। उसने हमारी जमकर पिटाई की। इसी समय कुछ अधिवक्ता वहां पहुंच गए तब कहीं जाकर हमारी जान बची।
उधर पत्रकार पर हमले की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर दौड़ी दर्जनों पत्रकार कलेक्ट्रट पहुंचे और कमिश्नर की गाड़ी के सामने धरने पर बैठ गए। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी होमगॉर्ड पर FIR लिखकर कार्यवाही नही होती तब तक हम धरने से उठने वाले नहीं। इसके बाद SDM सीपी पाठक, तहसीलदार विदुषी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कहकशा अंजुम CO सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी पत्रकारों को मनाने पहुंचे लेकिन नाकाम रहे।
घंटे भर प्रदर्शन व नारेबाजी के बाद SP सोमेन वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड ने मारपीट वअभद्रता करने वाले होमगार्ड पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात दोहराई। तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस बाबत पत्रकार की तहरीर पर नगर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

3 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

3 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

3 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

4 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216