सुल्तानपुर- 2050 को ध्यान में रख तैयार होगी अयोध्या-प्रतापगढ़ सिक्स लेन मार्ग।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर आने वाले 25 सालों को ध्यान में रखकर अयोध्या प्रतापगढ़ सिक्स लेन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने सिक्स लेन का प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग का मानना कि इस डिजाइन पर मार्ग बनने से आवागमन करने में लोगों को सहूलियत मिलेगी।
प्रतापगढ़ से अयोध्या तक करीब 93 किमी मार्ग पर सिक्स लेन बनाने के लिए एनएच ने नई डिजाइन का प्रस्ताव तैयार किया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तर्ज पर गिट्टी व तारकोल से बनाया जाएगा। प्रस्ताव में विभाग ने मौजूदा समय में करीब 17 हजार वाहनों का आवागमन आंका है। हाईवे बनने के बाद वर्ष 2028 में वाहनों के आवागमन की संख्या करीब 22 हजार होने का अनुमान है। वर्ष 2050 में वाहनों की संख्या बढ़कर 65,536 हो जाने का अनुमान है। विभाग ने प्रतापगढ़ से अयोध्या तक मौजूदा चालू हाईवे से करीब पांच किमी दूर सिक्स लेन का प्रस्ताव तैयार किया है। फोरलेन के दोनों बगल एक-एक सर्विस लेन को जोड़कर सिक्स लेन बनाया जाना है। सिक्स लेन पर पड़ने वाली नदी, नाला और सड़क पर ब्रिज, पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
शहर के किनारे से रिंग रोड भी प्रस्तावित है। शासन ने हरी झंडी देते हुए प्रस्ताव केंद्र के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया था। केंद्र सरकार ने एक कंपनी नामित कर प्रस्तावित मार्ग का सर्वे शुरू करा दिया है। प्रस्तावित हाईवे के निर्माण से शहर में जाम की समस्या पर अंकुश लगने के साथ ही आवागमन की सुविधा बढ़ जाएगी।
प्रस्तावित हाईवे पर बनाए जाने वाले पुल व पुलिया, ओवरब्रिज- 3, बड़े पुल – 2, छोटे पुल- 20, पुलिया- 121, बस वे- 15, ट्रकों का ठहराव स्थल-3।
लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता विकास कुमार ने बताया कि अयोध्या से सुल्तानपुर तक करीब 58 किमी मार्ग का पहले चरण में सर्वे चल रहा है। जल्द ही निर्माण की मंजूरी मिलने के आसार हैं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More