सुल्तानपुर में बल्दीराय थाना क्षेत्र में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पथराव, वाहन फूंकने और अराजकता फैलाने के बाद एडीजी जोन बृजभूषण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा, “अराजकता में शामिल रहे छिपे हुए और उसकाने वाले अवांछित तत्वों को चिह्नित करने और गिरफ्तारी के लिए 5 टीम गठित की गई है।”
बल्दीराय थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के निकट सोमवार रात दुर्गा पूजा विसर्जन यात्रा के दौरान पथराव शुरू हो गया था। मस्जिद के सामने डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। जिसमें कई बाइक और बोलेरो को आग के हवाले कर दिया गया था। 2 पुलिसकर्मी सहित 7-8 लोगों को चोटें आई थी। लहूलुहान हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एडीजी जोन ने कहा कार्रवाई जारी है। फोर्स का पूरा डिपार्टमेंट है। अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा चुकी है। उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 2 पुलिसकर्मी सहित 8 से 10 लोग घायल हो गए थे। पांच टीमें गिरफ्तारी के लिए निकल चुकी हैं। जिन लोगों ने उसकाया है, जो इसमें शामिल रहे हैं। जो अपरोक्ष रूप से अराजकता में शामिल रहे हैं। ऐसे 1-1 लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।