सुल्तानपुर में दो दिन पूर्व विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान हुए विवाद में प्रशासन का शिकंजा कसता चला जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से आज पांच लोगो के विरुद्ध नोटिस जारी की गई है। सभी पांचों को अवैध अतिक्रमण हटाने व नुकसान की भरपाई की नोटिस जारी हुई है।
जिन पांच लोगो को नोटिस जारी हुई है उनमें हेमनापुर के अख्तर, अजामुद्दीन, श्रीराम यादव, शमसुद्दीन व मदरसे के प्रबंधक का नाम शामिल है। प्रशासन की ओर से सभी को तीन दिनों के अंदर जवाब दाखिल करते हुए अतिक्रमण हटाना व हर्जाना भरना है। अख्तर के तीन मंजिला बने मकान से अतिक्रमण हटाने के निर्देश हैं। साथ ही उन्हें 1 लाख 75 हजार 500 रुपए नुकसान की भरपाई करना है।
इसी प्रकार अजीमुद्दिन के मकान के साथ बाउंड्री वाल को अवैध पाया गया है, उन्हें दो लाख 16 हजार नुकसान जमा करने के निर्देश हुए हैं। मदरसा जामे मुस्तफा कादिरिया के प्रबंधक का रसोई घर व मकान अवैध पाया गया है। साथ ही साथ उनसे 2 लाख 29 हजार 500 रुपए नुकसान की रकम देने को कहा गया है। शमसुद्दीन की बाउंड्री वाल अवैध पाई गई जिसे हटाने के साथ 2 लाख 79 हजार नुकसान और श्रीराम यादव कच्चा मकान अवैध रूप से बना पाया गया उन्हें 1 लाख 12 हजार 500 रुपए जुर्माना अदा करने को कहा गया है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More