सुलह समझौता केंद्र की पहल पर पीड़िता पत्नी व पति के चेहरे पर मुस्कान ।
अयोध्या।
अयोध्या पति पत्नी के बीच विवाद होने पर एक तरफ जहा जीवन अंधकार मय हो जाता हैं वही जब दोनों का मिलन होता है तो जीवन सुखमय हो जाता हैं। दोनों के बीच के बच्चे का जीवन अंधकार मुक्त हो जाता है। एक मामले मे ऐसा ही हुआ। अयोध्या जिले में थाना हैदरगंज के हैदरगंज निवासी रूपा पत्नी अनिल गुप्ता द्वारा हैदरगंज थाने में दर्ज कराए गए दहेज अधिनियम के मुकदमे में जुडिशल मजिस्ट्रेट द्वितीय फैजाबाद के न्यायालय मे बिगत पांच साल से चल रहा है।
कोर्ट से सुलह समझौता हेतु मध्यस्थता केंद्र सिविल कोर्ट फैज़ाबाद मामला पहुंचने पर समझने बुझाने पर आपसी सहमति के आधार पर उभय पक्षों द्वारा साथ रहने की सहमति जताई गई। मामले की मध्यस्थता सुलह समझौता केंद्र के सदस्य देव बक्स वर्मा द्वारा किया गया। ,पति- पत्नी खुशी खुशी सुलह समझौता केंद्र से ही बिदा होकर अपने घर गए।