सुरक्षा ड्यूटी में लगे पीएसी के मुख्य आरक्षी की मौत, श्रीराममंदिर में था तैनात।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई सीतापुर पीएसी बटालियन के मुख्य आरक्षी की मंगलवार सुबह श्रीराम अस्पताल में मौत हो गई। मूल रूप से बलिया के थाना दोकटी क्षेत्र स्थित गांव कारण छपरा निवासी संजय सिंह (58) पुत्र स्व. परमानंद सिंह सीतापुर पीएसी के 11 बटालियन के ए दल में मुख्य आरक्षी के रूप में तैनात थे। वर्तमान में यहां श्रीराम जन्मभूमि परिसर की विशेष सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए थे। पीएसी में मेस प्रभारी का दायित्व देख रहे थे। सोमवार सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई तो साथी जवानों ने उनको श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग यहां पंहुचे और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पीएसी के मुख्य आरक्षी के शव को परिवार के हवाले किया गया है।
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More
आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More
आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More