अयोध्या।
अयोध्या में शनिवार सुबह दो युवक स्नान करते सरयू नदी में डूब गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मनीष तिवारी(30) पीयूष पांडेय (32) राम नगर पहाड़गंज नगर कोतवाली अयोध्या के रहने वाले है। दोनों युवक कार से सुबह तीन बजे सरयू स्नान के लिए सरयू पहुंचे थे।
कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि घटना सुबह तीन बजकर 30 मिनट की है। दोनों युवक नदी में स्नान कर रहे थे। तभी दोनों अचानक डूबने लगे। दोनों को डूबते हुए घाट पर फूल बेचने वाली एक छोटी लड़की ने देखा। तभी उसने घाट पर मौजूद अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।
वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस को दोनों युवकों के कपड़े घाट से मिले है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More