सुबह से 13 हजार भक्त कर चुके हैं श्रीरामलला के दर्शन, व्यवस्था में लगे हैं अधिकारी।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन श्रद्धालु सुगमता पूर्वक दर्शन कर रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात पहले दिन 5 लाख लोगों ने श्रीरामलला के दर्शन किये थे। दूसरे दिन ये संख्या ढाई लाख से रही ज्यादा। गुरुवार को सुबह से अभी तक 13000 श्रद्धालु राम लला का दर्शन कर चुके हैं। श्रीरामलला का मंदिर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक अनवरत खुला रहेगा।
श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक दर्शन कराने के लिए ग्राउंड जीरो पर वरिष्ठ अधिकारी खुद मौजूद हैं। सुरक्षाकर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाई है और श्रद्धालुओं को आराम से मंदिर में जाने के लिए व्यवस्था संभल ली है। श्रीरामलला के दर्शन कर आने वाले भक्त बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।