सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी में किया दर्शन; जगद्गुरु रामभद्राचार्य से की बातचीत।
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की। महज तीन दिनों बाद श्रीरामलला अपने भव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे। ऐसे में सीएम ने यहां की सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।