सीएम योगी का सख्त निर्देश,फिर भी अयोध्या के हाईवे पर दौड़ रही यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली

सीएम योगी का सख्त निर्देश,फिर भी अयोध्या के हाईवे पर दौड़ रही यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली|

यूपी के कानपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली से भरी यात्रियों की दुर्घटना होने के बाद भी अयोध्या में प्रशासन की भारी लापरवाही की जा रही है। अयोध्या के हाइवे पर यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली व पिकअप तेजी से दौड़ रही है। जब कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रैक्टर ट्रॉली व पिकअप को सिर्फ माल वाहन के रूप में ही इस्तेमाल किया। यात्रियों को न ढोया जाए। इसके बावजूद अयोध्या में दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉली अयोध्या पहुंच रहे हैं। जो बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे है।
दरअसल यूपी के लखनऊ और फिर कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली के हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हुई लखनऊ की घटना में 10 लोग मरे थे तो वही कानपुर की घटना में देर रात से और अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जो सभी एक ही गांव के थे। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वह कृषि वाहनों का उपयोग कृषि कार्य में करें लेकिन अयोध्या की जो तस्वीरें हैं वह प्रशासनिक लापरवाही कहे या आम जनमानस की उदासीनता लोग लगातार अपनी जान को जोखिम में डालकर धर्म स्थलों पर अपने गांव और कस्बे के लोगों को लेकर पहुंच रहे हैं।
मौत को दावत दे रहे जब इस ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर से बात करने का प्रयास किया गया। तो लोगों ने साफ कहा कि कृषि वाहनों का उपयोग सवारी गाड़ी पर न किया जाए इसकी जानकारी नहीं थी हालांकि इस तरीके की तस्वीरें आपको अयोध्या में देखने को मिलेगी लेकिन श्री राम की कृपा ही कहे कि यहां पर अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ उदासीनता श्रद्धालुओं की जान जोखिम में डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री आदेश के बाद भी अयोध्या के जिला प्रशासन व यातायात प्रबंधन से जुड़े अधिकारी उदासीनता का परिचय दे रहे है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago