
सीएम योगी का अखिलेश यादव पर निशाना, दो महीने के ट्वीट देखिए, उन्हें महाकुंभ से पीड़ा हो रही।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन और महाकुंभ की विरोधी है। मिल्कीपुर का चुनवा राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच का है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन का विरोध करती है। उनके दो महीने के ट्वीट देखिए। सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ का सिर्फ विरोध किया है। अब तक 11 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी में डुबकी लगा चुके है। शनिवार को उपराष्ट्रपति और 75 देशों के राजदूत भी आए। पूरी दुनिया महाकुंभ में आ रही है लेकिन यह सब देख कर उनको पीड़ा हो रही है, जब भी सनातन धर्म का मान बढ़ता है तो हर भारतीय का सीना चौड़ा होता है लेकिन समाजवादी पार्टी और उनके नेता को तकलीफ होती है।
मुख्यमंत्री योगी मिल्कीपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज के मैदान मे जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या को देश और दुनिया बड़े पवित्र मन से स्मरण करती हैं। मिल्कीपुर या अयोध्या के वासी 2014 और 2017 के पहले का अयोध्या और बाद का अयोध्या देखें। जमीन आसामान का फर्क है। जैसा जनसैलाब यहां पर दिखाई दे रहा, वैसा अब अयोध्या में भी दिख रहा है। अयोध्या में विकास हो रहा है लेकिन सपा को यह विकास पच नहीं रहा हैं। अयोध्या में हुए विकास का सपा विरोध करती है। अयोध्या के विकास को छोड़कर सपा को मुईद खान याद आ रहा हैं जिसने बच्ची की निर्ममता से हत्या कर दी थी।
उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर का चुनाव राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच का हैं। सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद भू माफिया हैं। सपा का नारा है खाली प्लाट हमारा है। जब मेरी सरकार आई तो एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया।
मिल्कीपुर का विकास हो उसका विकल्प भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ही हैं। कल शाम से चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। घर घर जाइए। अयोध्या के विकास और सम्मान के लिए चंद्रभानु पासवान आवश्यक हैं। पहले मतदान फिर जलपान करें।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More