Categories: लखनऊ

सीएम पर अभद्र टिप्पणी के बाद SO लाइन हाजिर

सीएम पर अभद्र टिप्पणी के बाद SO लाइन हाजिर

बाराबंकी में ऑडियो पहुंचा भाजपा जिलाध्यक्ष के पास, शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

जिले के असंद्रा थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। दरअसल, एक मामले की सुनवाई के दौरान थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने सीएम योगी पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। जिसे वहीं किसी ने कैमरे में रिकार्ड कर लिया था। इसकी जानकारी जब बाराबंकी एसपी अनुराग वत्स को हुई तो उन्होंने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर मामले की विभागीय जांच शुरू करा दी है।
पूरा मामला बाराबंकी जिले के असंद्रा थाने से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक स्थानीय पत्रकार और एक महिला सिपाही के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बात की जानकारी जब थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को हुई तो उन्होंने पत्रकार को अपने ऑफिस में बुलाया और बातचीत की। पत्रकार को नसीहत देते हुए थाना अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी कर डाली। इस दौरान वहां मौजूद किसी ने इसका ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया।
इस ऑडियो को भाजपा जिलाअध्यक्ष शशांक कुसमेश के पास भेज दिया। इस पर जिलाध्यक्ष ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ एएसपी पूर्णेंदु सिंह से मुलाकात की और शिकायती पत्र दिया। जिलाध्यक्ष ने शिकायती पत्र में कहा है कि थानाध्यक्ष पद पर रहते हुए सार्वजनिक रूप से सरकार के प्रति विद्रोह के हालात पैदा किए जा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच शुरू करा दी।
editor

Recent Posts

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या  श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More

7 days ago

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश।

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More

7 days ago

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More

1 week ago

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More

1 week ago

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण।

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More

1 week ago