अयोध्या उत्तर प्रदेश

सावन पूर्णिमा मेला कल, उमड़ने लगे हैं श्रद्धालु।

सावन पूर्णिमा मेला कल, उमड़ने लगे हैं श्रद्धालु।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में सावन झूला मेला का उल्लास चरम पर है। सभी मठ-मंदिरों में झूलनोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सावन शुक्ल पूर्णिमा पर शामिल होने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। पूर्णिमा मेला को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरयू घाट से लेकर मठ-मंदिरों तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सावन झूला मेला उत्सव मनाने की परंपरा बेहद प्राचीन है।  रामनगरी के सभी मठ-मंदिरों के अलावा श्रीराम जन्मभूमि, कनक भवन, राजा दशरथ का महल, अशर्फी भवन, राम वल्लभा कुंज, दिव्या कला कुंज, विअहुति  भवन, रंग महल, जानकी महल, राज सदन, रूप कला कुंज, मणिराम दास छावनी ऐसे मंदिर हैं जहां यह उत्सव अपने शीर्ष पर होता है।

गुरुवार झूलनोत्सव का अंतिम दिन है। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में अयोध्या के विभिन्न मठ मंदिरों में यह पर्व मनाया जाता है। प्रतिदिन विग्रहों को सुंदर वस्त्र पहनकर झूले पर विराजमान किया जाता है और उन्हें झूला झुलाया जाता है। यहां परंपरा सदियों से चली आ रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago