सुल्तानपुर में डायल 112 पुलिस पर पैसे लेकर हरी लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ने का आरोप है। ठेकेदार द्वारा पासिंग नहीं देने पर पुलिस ने ट्रॉली रोका था, लेकिन सुविधा शुल्क देते ही छोड़ दिया। एक वीडियो वायरल हुआ है,मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के कस्बे का है। जहां बीती रात एक वीडियो सामने आया है। कस्बे में देशी शराब के ठेके के पास पीआरवी की 2820 नंबर की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका। इस पर सागौन की लगभग 40 हजार रुपए कीमत की लकड़ी लदी हुई थी। बताया जा रहा है कि ये लकड़ियां थाना क्षेत्र के हल्का नंबर चार से काटी गई थीं। बंधुआकला थाना क्षेत्र के इस्लामगंज में आरा मशीन पर जा रही थी।
आरोप है कि पीआरवी टीम को पासिंग शुल्क नहीं मिला तो ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी गई। लेकिन जैसे ही गाड़ी की आड़ में डील हो गई वैसे ही ट्रॉली रातों रात छोड़ दी गई। स्थानीय लोगों की माने तो एक पेड़ के बदले तीन हजार रुपए सिपाही लेते हैं। हालांकि इस पूरे मामला में एसओ गौरी शंकर पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मीडिया से जानकारी हुई है, हम इसकी जांच कर रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More