सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सहायक अध्यापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

सहायक अध्यापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव।


सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर  जिले में एक प्राइमरी स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वो ड्यूटी के लिए कमरे से नहीं निकला तो परिवार वालों को घटना का पता चला। पुलिस शुरुआती जांच के बाद इस नतीजे पर पहुंची है कि विभागीय परेशानी के कारण उसने ये कदम उठाया है। घटना देहात कोतवाली के उतुरी तिवारीपुर गांव की है।


उतुरी तिवारीपुर निवासी अनुराग तिवारी जिले के दोस्तपुर ब्लॉक अंतर्गत बेसना भैरोपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह जब वे घर के अंदर कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवार वालों को चिंता हुई। खिड़की से झांक कर देखने पर उनका शव लटका मिला था। इसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर विधिक कार्रवाई व जांच पड़ताल कर रही है।

दोस्तपुर विकासखंड के खंड शिक्षाधिकारी राजनरायन पाठक ने बताया कि अनुराग सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। इसकी जानकारी मिली है। प्रतापगंज चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि विभागीय समस्याओं के चलते अनुराग परेशान थे। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216