लगातार हो रही बरसात के चलते जहरीले जीव जंतु अपने बिलों से बाहर निकल कर सुरक्षित ठिकाने की तलाश में लोगों के घरों में घुस रहे हैं। तारुन थाना क्षेत्र के बराव गांव में सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।
बताया गया कि बालिका इशिका पुत्री राजनाथ निषाद बीती रात अपने माता पिता के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान जंतु ने हाथ में डस लिया। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। लेकिन हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत पर जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद और लोगों द्वारा गहरी शोक संवेदना जताई गई है।
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More
आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More
आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More
जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा। इनायत नगर_अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
नगर निगम कार्यकारिणी ने पास किया रामपथ पर मांस व मदिरा की बिक्री पर रोक… Read More