उत्तर प्रदेश में बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी सरिया लदी डीसीएम में पीछे से आई बेकाबू बस टकरा गयी। भीषण हादसे में बस के परखचे उड़ गए और सरिया भी बसों की खिड़की तोड़ यात्रियों के शरीर में घुस गए। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी साथ ही छह लोग घायल हो गये।पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बुधवार देर रात मसौली थाना क्षेत्र में हुआ जहां बिंदौरा गांव के पास डीसीएम पंचर होने के बाद सड़क किनारे खड़ी थी।
इस दौरान बाराबंकी की ओर से सवारी लेकर गोंडा जा रही तेज रफ्तार निजी बस पीछे से डीसीएम में घुस गई। डीसीएम में लदी सरिया बाहर की ओर निकली थी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम की सरिया बस को चीरती हुई अंदर घुस गईं। बताया जाता है कि उस समय बस में करीब 10 यात्री थे।
पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर सरिया के बीच फंसे दो शव निकलवाए जबकि एक को तुरंत एंबुलेंस से केजीएमयू भेज दिया गया। छह अन्य घायलों को बड़ागांव सीएचसी भेजवाया गया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More