सरयू में डूबने से स्टूडियो मलिक की मौत, गुप्तारघाट में स्नान के दौरान डूबे।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी के सरयू नदी में डूबने से गुप्ता स्टूडियो के संचालक विष्णु गुप्ता की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह गुप्तारघाट में स्नान के दौरान घटित हुई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहरा मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार विष्णु गुप्ता की रिकाबगंज में गुप्ता स्टूडियो के नाम से पुरानी दुकान है। वह सुबह करीब 7:00 बजे गुप्ता घाट में स्नान के लिए गए हुए थे। स्नान के दौरान अचानक कोई डूबने लगे। गुप्ता घाट पर तैनात जल पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से विष्णु गुप्ता को बाहर निकला। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती करें। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत बताया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।