लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की दूसरी पहर फोरलेन सरयू पुल पर हुए हादसे में बाइक सवार जनपद बस्ती निवासी पूर्व प्रधान समेत दो की मौत हो गई। हादसा स्कार्पियो चालक की ओर से पीछे से टक्कर मारने के चलते हुआ। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो का चालक अपना वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव इमिलिया निवासी गांव के पूर्व प्रधान 56 वर्षीय देवी प्रसाद (पुत्र) राम पियारे अपने गांव के ही 52 वर्षीय पंचम (पुत्र) राम अचल के साथ मंगलवार को अयोध्या जिले में भर्ती अपने रिश्तेदार का कुशलक्षेम जानने बाइक से आये थे। दूसरी पहर दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में हाइवे स्थित फोरलेन सरयू पुल पर गोरखपुर की ओर जा रही एक काली स्कार्पियो वाहन ने लगभग 3 बजे पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक और स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया है।
अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि हादसे में घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन का चालक मौके से फरार है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More