images 1 5 - सरयू नदी में नाव डूबी, एक दर्जन से ज्यादा लोग नदी में डूबे।

सरयू नदी में नाव डूबी, एक दर्जन से ज्यादा लोग नदी में डूबे।

अंबेडकरनगर - अयोध्या

सरयू नदी में नाव डूबी, एक दर्जन से ज्यादा लोग नदी में डूबे।

images 11 - सरयू नदी में नाव डूबी, एक दर्जन से ज्यादा लोग नदी में डूबे।

अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर में सरयू नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग नदी में डूब गए। घटना के बाद मौकें पर पहुंचे गोताखोंरों की मदद से बचाव कार्य जारी है। और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। सरयू नदी के बिड़हर घाट पर बुधवार दोपहर में नाव पर सवारी कर रहे यात्रियों के साथ पलटने से एक दर्जन भर अधिक लोग डूब गए। इनमें से 10 लोग तो सुरक्षित बच गए लेकिन अभी भी तीन लोग पानी में लापता है। मिली जानकारी के मुताबिक एक नाव पर बैठकर दो लड़के मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे कई लोग नाव से सैर कराने की जिद करने लगे। इस पर करीब एक दर्जन से अधिक लोग नाव पर सवार हो गए। जिसके बाद नाव पर सवार सभी यात्री घूमने के लिए निकल गए।

images 1 5 - सरयू नदी में नाव डूबी, एक दर्जन से ज्यादा लोग नदी में डूबे।

प्रशासनिक अधिकारी में गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों की तलाशा जा रहा है। अभी 3 लोग लापता है। एसओ जहांगीरगंज प्रदीप सिंह ने बताया कि बस्ती जिले से तीन गोताखोर बुलाए गए हैं। जो स्थानीय लोगों के साथ लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। एनडीआरएफ टीम भी बुलाई जा रही है। बचाए गए लोगों में ज्यादातर किशोर हैं। पुलिस के अनुसार, एक नाव पर बैठकर दो लड़के मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे कई लोग नाव से सैर कराने की जिद करने लगे। इस पर करीब एक दर्जन से अधिक लोग नाव पर सवार हो गए। भार अधिक होने से नाव पलट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *