अयोध्या उत्तर प्रदेश

सरयू नदी में जेटी से गिरकर डूब रहे मासूम को जलपुलिस ने बचाया।

सरयू नदी में जेटी से गिरकर डूब रहे मासूम को जलपुलिस ने बचाया।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में अयोध्या कोतवाली अन्तर्गत कच्चे घाट पर रविवार सुबह जेटी से गिर कर सरयू नदी में डूब रहे चार वर्षीय बालक को बचा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के निवासी अभय सिंह अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन पूजन के लिए आए हैं। रविवार सुबह परिवार के साथ स्नान के दौरान सभी लोग जेटी पर मौजूद थे। इसी दौरान माता की गोद से चार वर्षीय बालक करन सिंह सरयू नदी में गिर गया। सुबह इस हादसे के दौरान मौके पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूब रहे मासूम को बचा लिया।
जल पुलिस के प्रभारी हेड कांस्टेबल रुबे प्रताप मौर्य ने बताया कि बच्चे को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। बेटे को सकुशल पाकर मां ने रोते हुए , जल पुलिस का आभार जताया। रेसक्यू में आरक्षी मुन्ना लाल, शिव कुमार, अजय कुमार शामिल रहे।
editor

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

7 hours ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

10 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

14 hours ago

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च।

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More

14 hours ago

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत।

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More

14 hours ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216