download 5 - सरयू घाट किनारे मगरमच्छ दिखने से दहशत।

सरयू घाट किनारे मगरमच्छ दिखने से दहशत।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
सरयू घाट किनारे मगरमच्छ दिखने से दहशत।

download 5 - सरयू घाट किनारे मगरमच्छ दिखने से दहशत।

अयोध्या।

अयोध्या सरयू नदी के घाट के किनारे एक बार फिर मगरमच्छ को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। दोपहर को लक्ष्मण घाट से प्रहलाद घाट के बीच लोगो ने इसे देखा। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा होने लगी। स्थानीय लोगो के द्वारा डण्डों की सहायता से उसे भगाने का प्रयास भी किया। पालतू जानवरों को मगरमच्छ द्वारा घायल करने की जानकारी भी सामने आयी है। मगरमच्छ को टहलते देखकर जल पुलिस मौके पर पहुंची। सरयू में दिन में भी स्नान करने वालों की भीड़ रहती है।

images 4 15 - सरयू घाट किनारे मगरमच्छ दिखने से दहशत।

जल पुलिस के अधिकारी रुबे प्रताप ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जा रही थी। इसी बीच मगरमच्छ फिर से वापस पानी में चला गया। आसपास क्षेत्र के लोगों को सावधान किया गया है। सरयू घाट के आसपास चौकसी बढ़ा दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *