अयोध्या उत्तर प्रदेश

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 20 लाख, पीड़ित को दिया फर्जी नियुक्ति व परिचय पत्र, तीन पर केस दर्ज।

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 20 लाख, पीड़ित को दिया फर्जी नियुक्ति व परिचय पत्र, तीन पर केस दर्ज।

अयोध्या।

अयोध्या सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पहले 20 लाख रुपये लिए फिर नियुक्ति व परिचय – पत्र दिया। पीड़ित जब ज्वाइन करने – पहुंचा तो पता चला कि सब फर्जी – है। शिकायत पर थाना कैंट पुलिस ने तीन पर धोखधड़ी का केस दर्ज किया है।

पीड़ित अभिनेश सिंह निवासी मऊयदुवंशपुर थाना कैंट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गांव के निवासी शशिकांत सिंह ने उन्हें अपने मित्र सोनू सिंह से मिलवाया। दोनों ने उन्हें अपनी बातों के जाल में फंसाकर उन्हें सिविल लाइन निवासी मन्नू सिंह से मिलवाया व बताया कि यह एक बड़ी अधिकारी हैं, जो आपके बेटे की सरकारी नौकरी लगवा देंगी। इसके लिए उन्होंने 20 लाख रुपये मांगे। रुपये मिलने के बाद उन्होंने नेशनल लेबर कोआपरेटिव फेडरेशन आफ इंडिया लखनऊ के नाम से एक नियुक्ति पत्र व परिचय पत्र भी दिया। जिस पर मुख्य महाप्रबंधक अरुण तिवारी का हस्ताक्षर भी था। बताया कि जब उनका बेटा वहां ज्वाइन करने के लिए पहुंचा तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। इसके बाद जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क कर अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी कैंट पंकज सिंह ने बताया कि तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago