अयोध्या उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी ने फैजाबाद से अवधेश प्रसाद को बनाया लोकसभा चुनाव उम्मीदवार।

समाजवादी पार्टी ने फैजाबाद से अवधेश प्रसाद को बनाया लोकसभा चुनाव उम्मीदवार।


अयोध्या।
अयोध्या समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी किया है। फैजाबाद ( अयोध्या ) लोकसभा सीट से मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद को टिकट दिया है। पार्टी के  सोशल मीडिया के ” एक्स हैण्डल ” में पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी गई। जिसमें समाजवादी पार्टी की ओर से 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है।
समाजवादी पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह के करीबी रहे, अवधेश प्रसाद के नाम पर दांव लगाया है। वर्तमान में अवधेश प्रसाद सपा से मिल्कीपुर के विधायक है। 1977 से अपनी जनता पार्टी से अपनी राजनीतिक शुरुआत किया था। सोहावल विधानसभा से चुनाव जीतकर फैजाबाद की राजनीति में प्रवेश किया था। इसके बाद 1985, 1989, 1993, 1996, 2002 और 2007 के चुनाव जीत कर विधायक बने। 2017 के चुनाव में बाबा गोरखनाथ ने उन्हें  पराजित किया था। 2022 के चुनाव में पुनः इन्होनें मिल्कीपुर सीट पर कब्जा किया।

अवधेश प्रसाद नौ बार के विधायक सपा की स्थापना के वक्त से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह दलित समाज से आते हैं। फैजाबाद और आसपास के इलाकों में इनका अच्छा-खासा है। ऐसे में अयोध्या में दलित समाज का भी वोट बैंक ठीक-ठाक है। जिसे देखते हुए अखिलेश यादव ने अवधेश प्रसाद को पार्टी के भीतर एक दलित चेहरे के रूप में आगे बढ़ाया है। अवधेश पहले बसपा में थे और पिछले दिनों इन्होंने सपा का दामन थामा था।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago