1687410348194 - समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव का हुआ निधन।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव का हुआ निधन।

अयोध्या आस-पास

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव का हुआ निधन।

1687410348194 - समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव का हुआ निधन।

अयोध्या।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव का बुधवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व जिला अध्यक्ष काफी लम्बे अर्से से मधुमेह की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। मधुमेह और अन्य बीमारियों के कारण वह बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले लखनऊ में इलाज भी चला लेकिन लाभ नहीं हुआ। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शाम को अचानक सीने में दर्द हुआ। तकलीफ की जानकारी होने पर परिवार के लोग अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि हार्ट अटैक की चिकित्सीय पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके निधन का समाचार सुनते ही सपाईयों और जन सामान्य की उनके आवास पर भीड़ जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *