अयोध्या उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं : पवन पांडेय।

सपा सरकार में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं : पवन पांडेय।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने महानगर और विधानसभा कमेटी के साथ मंथन किया। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने महानगर और विधानसभा कमेटी की बैठक की। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी के शासन में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा अब सभी पदाधिकारी गांवों में चौपाल लगा कर समाजवादी पार्टी सरकार में किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। जिससे समाजवादी पार्टी के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की जीत सुनिश्चित हो।
महानगर अध्यक्ष ने कहा सभी जोन प्रभारी अपने सभी सेक्टर प्रभारी से मिलकर बूथ अध्यक्षों के साथ लेकर अपने – अपने वार्डों में लग जाए। प्रदेश सचिव रामअचल यादव, श्रीचंद यादव, संजय वर्मा, नागेश्वर नाथ कोरी, राकेश पांडे, शक्ति जायसवाल शंकरजीत यादव, जगन्नाथ यादव, अभय दत्त दुबे, अंसार अहमद बबन, रामनेवल आदि मौजूद रहे।
editor

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

2 days ago

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप।

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More

2 days ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

2 days ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216