अयोध्या उत्तर प्रदेश

सपा के बागी विधायक ने भाजपा के लिए किया प्रचार, बोले- अवधेश के बेटे को टिकट क्यों दिया।

सपा के बागी विधायक ने भाजपा के लिए किया प्रचार, बोले- अवधेश के बेटे को टिकट क्यों दिया।

मिल्कीपुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के विधानसभा मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के बागी विधायक अभय सिंह ने मिल्कीपुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने सपा पर सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे को टिकट देने को लेकर निशाना साधा।
मिल्कीपुर सीट पर होने जा रहा उपचुनाव दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।

भाजपा ने प्रदेश सरकार के सात मंत्री समेत 40 विधायकों को चुनाव मैदान में उतार रखा है तो समाजवादी पार्टी ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों को मिल्कीपुर के चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं, दूसरी तरफ मिल्कीपुर में सपा को एक झटका भी लग रहा है। समाजवादी पार्टी से गोसाईगंज के बागी विधायक अभय सिंह भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के पक्ष में प्रचार किया और कहा कि मिल्कीपुर सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित है। अभय सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में हमारे बहुत से रिश्तेदार हैं, उनको भाजपा के पक्ष में करने के लिए हम लोग लगातार प्रचार कर रहे हैं। सपा के बागी विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान भी किया। अभय सिंह ने कहा कि मिल्कीपुर क्षेत्र की जनता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से काफी लाभान्वित हुई है।

मिल्कीपुर की जनता भाजपा उम्मीदवार को लेकर एक सुर में बात कर रही है। भाजपा प्रत्याशी की तारीफ करते हुए अभय सिंह ने कहा कि यह ऐसा परिवार है जो गरीबों की सेवा करता आया है और सभी लोग इन्हीं के पक्ष में वोट करने जा रहे हैं।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर आरोप लगाते हुए अभय सिंह ने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र का विकृत स्वरूप है। यहां की जनता भी आरोप लगा रही है कि सांसद और विधायक क्या दोनों एक ही परिवार से होंगे। क्या समाजवादी पार्टी में और नेता व कार्यकर्ता नहीं हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago