सपा की सरकार में सड़क पर नहीं निकलती थीं बेटियां, बोले सीएम योगी- अयोध्या का हो रहा है विकास।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया। सीएम योगी मंच से कहा कि आज यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है। लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि सपा की सरकार में बेटियां सड़क पर नहीं निकल सकती थीं। व्यापारियों को लूट लिया जाता था। लोगों की संपत्ति पर भूमाफिया कब्जा कर लेते थे और जो जितना बड़ा डकैत उसे उतना बड़ा ओहदा दिया जाता था पर अब माफियाओं को जहन्नुम भेजा जा रहा है।
अयोध्या का विकास हो रहा है। आज अयोध्या के लोग दुनिया में कहीं पर भी जाते हैं तो उनका सम्मान किया जाता है। सपा की सरकार में राम की पैड़ी पर जल सड़ता रहता था पर अब लाखों लोग आकर वहां पर डुबकी लगा रहे हैं। अयोध्या को पुराना गौरव प्राप्त हो रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने समाजवादियों के लिए एक बात कही थी कि जो संपत्ति के चक्कर में पड़े वह सच्चा समाजवादी नहीं है। ये आज के समाजवादी सिर्फ संपत्ति में उलझे हुए हैं, खाली प्लॉट पर इनके झंडे हर जगह लगते थे, इनके झंडे अपराधियों और माफियाओं को बचाने के लिए थे। जब देश और दुनिया महाकुंभ के लिए प्रयागराज की ओर आकर्षित हो रही है, तब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महाकुंभ को लेकर रोज दुष्प्रचार करते हैं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More