अयोध्या उत्तर प्रदेश

सपाइयों ने ली शपथ, 2027 में हर बूथ पर साइकिल को जिताएंगे।

सपाइयों ने ली शपथ, 2027 में हर बूथ पर साइकिल को जिताएंगे।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मंगलवार को सपा कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी में जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर साइकिल को जिताने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने संगठन की मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कहा हर बूथ पर मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर जो भी नाम मतदाता सूची में नहीं है उनको जुड़वाएं और जो उस बूथ के मतदाता है उनका नाम कटने ना पाए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने तानाशाही के बल पर मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी करना चाह रही है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार में जुल्म,अत्याचार,लूट,डकैती चरम पर है प्रदेश में जंगलराज कायम है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी का सफ़ाया कर देगी।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने संगठन के विस्तार व मजबूती पर विस्तार पूर्व चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर अखिलेश यादव बनकर साइकिल निशान को जिताने का काम करेगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। कार्यक्रम में हाजी फिरोज खान गब्बर,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप,चौधरी शहरयार,शावेज़ जाफरी,बाबूराम गौड़,छोटेलाल यादव,एजाज़ अहमद,रामजी पाल,ओपी पासवान,जेपी यादव,आकिब खान,हलीम पप्पू,आनंद सिंह मिंटू,माखनलाल यादव,दान बहादुर सिंह,शिवबरन यादव मिर्जा साहिब,सीताराम यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago