- सन्त जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज संडवा गांव पहुंचे
- एसडीएम व् सीओ कार्यक्रम स्थल पर पहुँच कर जायजा लिया
मवई/अयोध्या
- सन्त जय गुरुदेव महाराज के उत्तराधिकारी एवं जय गुरुदेव धर्म प्रचारक मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महाराज जी का मवई के संडवा गांव में कार्यक्रम स्थल पर आगमन हो चुका है।करीब सात बजे पंकज महाराज जी गाड़ियों के लम्बे काफिले के साथ जब संडवा गांव पहुंचे तो सैकड़ों की संख्या में उनके अनुयायियों ने उनके सम्मान में मौजूद रहे।
- पंकज महाराज जी जब पहुंचे तो उनके लिये स्पेशल बनाई गयी कुटिया में उनको ले जाया गया। कुटिया के अंदर सिर्फ गिने चुने लोगों को अंदर जाने दिया गया। पंकज जी महाराज के आने से आधा घण्टा पूर्व उपजिलाधिकारी विपिन सिंह तथा सीओ डा0 धर्मेन्द्र कुमार यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुँच कर सुरक्षा सम्बन्धित जायजा लिया तथा आयोजकों से मिलकर कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली।
- सीओ डा0 धर्मेन्द्र कुमार यादव ने होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।मौसम साफ रहने पर भारी भीड़ उमड़ने की सम्भावना बताई जा रही है।