अयोध्या उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में युवक की मौत, तेज रफ्तार बुलेट ने मारी टक्कर।

सड़क हादसे में युवक की मौत, तेज रफ्तार बुलेट ने मारी टक्कर।

अयोध्या

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के परसवां पेट्रोल पंप के समीप का है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीन पुर गांव निवासी दशरथ लाल तिवारी के (25) वर्षीय (पुत्र) भरत तिवारी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के हिसामुद्दीन पुर पूरे निधान तिवारी गांव निवासी 25 वर्षीय भरत तिवारी अपनी बहन का इलाज कराने अपनी मां के साथ अमानीगंज की ओर गए थे। वापस लौटकर परसवां पेट्रोल पंप के टाटा मैजिक से उतरकर अपनी बाइक लाने जा रहे थे। तभी अमानीगंज की ओर से आ रही, तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल इतनी जबरदस्त टक्कर मारा कि युवक सड़क से दूर जाकर गिरा बुलेट चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल भरत तिवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला का कहना है कि दुर्घटना करने वाली बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक युवक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही प्राथमिकि दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

2 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago