अयोध्या उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में युवक की मौत, कार की टक्कर से नीचे गिरा।

सड़क हादसे में युवक की मौत, कार की टक्कर से नीचे गिरा।

अयोध्या।

अयोध्या में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना अम्बेडकरनगर हाईवे पर पेपर मिल के पास की है। कार की टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित होकर ईंट लदी ट्राली के नीचे चला गया। ट्रैक्टर ट्राली बाइक समेत युवक को करीब सौ मीटर तक घसीटता रहा। हादसे की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार, ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। कार चालक व ट्रैक्टर चालक दोनों मौके से फरार हो गए।

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दर्शन नगर चौकी के उप निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के सरायराशी गांव निवासी अमर बहादुर निषाद ( 21) वर्ष (पुत्र) राम जियावन निषाद बाइक से अयोध्या शहर की तरफ जा रहा था। जैसे ही हाईवे पर पेपर मिल के पास पहुंचा कि पीछे से एक कार ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। वह ईंट लादी जा रही ट्राली के नीचे गिर गया। इस दौरान उसे बाइक समेत ट्रैक्टर करीब 100 मीटर तक बाइक सवार को घसीटता रहा।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर ट्राली रुकवाई और पुलिस को सूचना दी। तब तक कार और ट्रैक्टर चालक दोनों फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पैतृक आवास सरायराशी में कोहराम मच गया है। मौके पर गांव वालों की भारी भीड़ जमा रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago