सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, शादी लिए सामान खरीदकर घर लौट रहा था।

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, शादी लिए सामान खरीदकर घर लौट रहा था।

सुल्तानपुर।

सुलतानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नाती की बारात जाने के लिए बाजार से साइकिल से सामान लेकर लौट रहे बाबा को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दिया आनन-फानन में लोग उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां

डॉक्टर ने उन्हें ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। घटना कूरेभार थानाक्षेत्र के पुरखीपुर चौराहे की है। इछुरी दुबे का पुरवा निवासी राम मिलन दुबे 70  वर्ष (पुत्र) दुर्बली दुबे के नाती दुर्गेश दुबे की पुरुषोत्तमपुर बारात जा रही थी। उसी बारात में जाने के लिए उसके बाबा राममिलन साइकिल से कूरेभार बाजार कुछ सामान लेने निकले हुए थे। बाजार से खरीदारी कर राममिलन साइकिल से घर लौट रहे थे कि तभी पुरखीपुर चौराहे के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राममिलन को गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोग उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उनकी हालात गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सूचना परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। प्राइवेट गाड़ी से उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने राम मिलन को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर जैसे ही उनके परिवार में पहुंची तो परिवार में फैली खुशी मातम में तब्दील हो गई। कूरेभार थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। अभी परिवार की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216