
सड़क हादसे में दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंगलवार की आधी रात बसंतपुर खजुराहट के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ बताया जाता है। बताया गया कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।
सड़क दुर्घटना में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भदेसर खजुराहट निवासी बाइक सवार आयुष पांडेय 26 वर्ष तथा 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जांच के बाद चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि दुर्घटना में मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जांच की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More