गोसाईगंज - अयोध्या

सगाई से पहले अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या।

सगाई से पहले अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सगाई से एक दिन पूर्व एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से रात में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। युवक ने गुरुवार देर रात यह कदम उठाया जबकि शुक्रवार दोपहर उसकी सगाई कार्यक्रम आयोजित था। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। लाइसेंसी पिस्टल पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। 

गोसाईगंज कोतवाली के पीछे वाली गली में रामबली स्कूल में कार्यरत शिक्षक वीरेंद्र शुक्ला का आवास है। उनके दो पुत्र है। बताया जाता है शुक्रवार को उनके बड़े पुत्र अंकित शुक्ला का सगाई कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिये काफी रिश्तेदार भी घर में मौजूद थे। गुरुवार को देर रात्रि लगभग नौ बजे घर के एक कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। घर वाले जब उस कमरे में गए तो देखा कि अंकित लहूलुहान पड़ा हुआ था।

उसके पास ही पिता की लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और पिस्टल को कब्जे में ले लिया। परिजनों का कहना है कि युवक काफी दिनों से अवसाद में था। एसएचओ सन्तोष कुमार सिंह के मुताबिक बरामद पिस्टल लाइसेंसी है। पिस्टल युवक के पिता के नाम है। उसे जब्त कर लिया गया है। बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago