अयोध्या जिले के तारून थाना क्षेत्र के 23 वर्षीय युवक की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से कुछ दूर नलकूप के पास पेड़ में शव लटकता मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पेड़रा मजरे सरायरघुनाथ निवासी अतुल वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा का दोपहर में शव गांव से पूरब दिशा में स्थित ट्यूबवेल के पास लगे आम के पेड़ में गमछे के सहारे लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना तुरंत परिजनों समेत स्थानीय थाने की पुलिस को दिया।
घटनास्थल पर पुलिस फोर्स के साथ हल्का दरोगा मुन्नीलाल पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना को रवाना हो गए। प्रधान रामचरन के मुताबिक मृतक शुक्रवार की शाम परिजनों को घर से बताकर फूफा के यहां जाने के लिए निकला था। मृतक दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। अभी शादी नहीं हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है। शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारणो का स्पष्ट पता चल सकेगा।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More