संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल रेलवे स्टेशन के पास शनिवार देर शाम एक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना को लेकर महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। शव की पहचान खरगी पुरवा निवासी महावीर निषाद की 28 वर्षीय पत्नी दीपा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर जीआरपी और अयोध्या कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के पिता पारसनाथ ने दावा किया कि उनकी बेटी दीपा ससुराल वालों के उत्पीड़न का शिकार थी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है।
जीआरपी थाना प्रभारी समर सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। वहीं, रौनाही थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि मायके वालों की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
मामले की जांच जारी है, और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारण का पता चल सके।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More