बीकापुर - अयोध्या

संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला शादीशुदा महिला का शव।

संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला शादीशुदा महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस।

बीकापुर_अयोध्या।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भीखी सराय निवासी करीब 28 वर्षीय विवाहिता का शव बुधवार सुबह 11 बजे घर के अंदर साड़ी के सहारे छत के कुडे से संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला। मिली जानकारी के अनुसार भीखी सराय निवासी अजय विश्वकर्मा की पत्नी रितु विश्वकर्मा 28 वर्ष बुधवार सुबह घर पर बच्चों के साथ मौजूद थी। पति अजय विश्वकर्मा पड़ोस के उमरनी पिपरी चौराहे पर वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। घटना के समय अजय विश्वकर्मा दुकान पर गए थे। सुबह करीब 11बजे के आस पास अजय विश्वकर्मा घर भोजन करने वापस आए। उन्होंने देखा कि उनके बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे। घर के अंदर रितु विश्वकर्मा का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने पर हक्का बक्का रह गया। और शव को नीचे उतार लिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 

मौके पर महिला उप निरीक्षक पूजा राज और पुलिस टीम के साथ पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय द्वारा परिजनों से पूछताछ और जांच पड़ताल की गई। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। मृतका का मायका इनायत नगर थाना क्षेत्र में है। पुलिस द्वारा मायके पक्ष को सूचना दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि हर पहलू की जांच पड़ताल की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।  जांच पड़ताल में खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216