अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीरामलला को लगाया कचनार के फूलों का रंग, सुनाया फगुआ, हुई पुष्प वर्षा।

श्रीरामलला को लगाया कचनार के फूलों का रंग, सुनाया फगुआ, हुई पुष्प वर्षा।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी के मठ मंदिरों में दो दिन होली उत्सव मनाया गया। सोमवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में हनुमानगढ़ी मंदिर में विराजमान हनुमंत लला को अबीर-गुलाल अर्पित कर होली का आगाज हुआ। इसके बाद कनक भवन, मणिरामदास छावनी, राम हर्षण कुंज, जानकी महल, राम वल्लभाकुंज, लक्ष्मण किला, हनुमत निवास समेत अन्य मंदिरों में रंगों के त्योहार की धूम रही। राम मंदिर में दूसरे दिन मंगलवार को फूलों की होली का आयोजन हुआ। श्रीरामलला को कचनार के फूलों से बना अबीर-गुलाल लगाया गया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी भी शामिल हुए।
दोपहर में श्रीरामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके बाद उन पर पुष्प वर्षा हुई। दर्शनार्थियों पर पुजारियों ने अबीर-गुलाल व फूलों की बारिश की। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। पुजारियों व संगीतज्ञों ने श्रीरामलला को फगुआ सुनाया। मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि होली पर रामलला को रत्नजड़ित नवीन वस्त्र व सोने का मुकुट धारण कराया गया। 56 व्यंजनों में पूड़ी, कचौड़ी, पकौड़ी, गुझिया, विभिन्न प्रकार के मिष्ठान शामिल रहे।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago