अयोध्या श्रीराम नगरी में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों में काफी जोश भरा उत्साह देखने को मिला है। कड़ाके की ठंड मे दर्शन पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी के बीच अयोध्या में श्रीरामलला के दरबार में महाराष्ट्र के पुणे से आए केशव शंखनाद पथक के 111 सदस्यों ने एक साथ शंखनाद कर श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया।जिसमे 111 सदस्यों में से ज्यादातर महिलाएं ही थी।
केशव शंखनाद पथक के सदस्य केसरिया वा सफेद वस्त्र पहनकर अयोध्या की सड़कों पर शंखनाद करते हुए राम जन्मभूमि पथ पहुंचे। श्रीरामजन्मभूमि पथ से राम के दरबार पहुंचे।जहां शंखनाद किया। इस दौरान केशव शंखनाद पथक के सदस्यों का कहना है कि ट्रस्ट की ओर से हमें अयोध्या आने का न्योता दिया गया था। मंगलवार को हम अयोध्या पहुंचे थे तो आज हमने श्रीरामलला के चरणों में समर्पण करने के लिए 111 सदस्यों ने शंखनाद किया।
हमारी सात पीढ़ियों ने जो संघर्ष किया उसका आने वाली पीढ़ी के लोग आनंद लेंगे। पूरे भारतवर्ष को रामराज की प्रतीक्षा थी वह 22 जनवरी को रामराज की शुरुआत से हो गई। उन्होंने कहा कि इतने सालों का जो सपना था आज भगवान श्री राम का दर्शन करके पूरा हो गया। भगवान श्रीरामलला की मूर्ति देखने के बाद बहुत ही सुंदर लगा। उन्होंने कहा यह केशव शंख नाद पथक विश्व का पहले पथक है जो एक साथ औऱ एक आवाज में शंख बजाते हैं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More