untitled 10 copy21 - श्रीरामलला के दर्शन से पहले केशव शंखनाद पथक के 111 सदस्यों ने एक साथ निकाली शंखध्वनि - बरसों का सपना हुआ सच।

श्रीरामलला के दर्शन से पहले केशव शंखनाद पथक के 111 सदस्यों ने एक साथ निकाली शंखध्वनि – बरसों का सपना हुआ सच।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
श्रीरामलला के दर्शन से पहले केशव शंखनाद पथक के 111 सदस्यों ने एक साथ निकाली शंखध्वनि – बरसों का सपना हुआ सच।

untitled 10 copy21 - श्रीरामलला के दर्शन से पहले केशव शंखनाद पथक के 111 सदस्यों ने एक साथ निकाली शंखध्वनि - बरसों का सपना हुआ सच।

अयोध्या। 

अयोध्या श्रीराम नगरी में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों में काफी जोश भरा उत्साह देखने को मिला है। कड़ाके की ठंड मे दर्शन पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी के बीच अयोध्या में श्रीरामलला के दरबार में महाराष्ट्र के पुणे से आए केशव शंखनाद पथक के 111 सदस्यों ने एक साथ शंखनाद कर श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया।जिसमे 111 सदस्यों में से ज्यादातर महिलाएं ही थी।

केशव शंखनाद पथक के सदस्य केसरिया वा सफेद वस्त्र पहनकर अयोध्या की सड़कों पर शंखनाद करते हुए राम जन्मभूमि पथ पहुंचे। श्रीरामजन्मभूमि पथ से राम के दरबार पहुंचे।जहां शंखनाद किया। इस दौरान केशव शंखनाद पथक के सदस्यों का कहना है कि ट्रस्ट की ओर से हमें अयोध्या आने का न्योता दिया गया था। मंगलवार को हम अयोध्या पहुंचे थे तो आज हमने श्रीरामलला के चरणों में समर्पण करने के लिए 111 सदस्यों ने शंखनाद किया।

untitled 12 copy21 - श्रीरामलला के दर्शन से पहले केशव शंखनाद पथक के 111 सदस्यों ने एक साथ निकाली शंखध्वनि - बरसों का सपना हुआ सच।

हमारी सात पीढ़ियों ने जो संघर्ष किया उसका आने वाली पीढ़ी के लोग आनंद लेंगे। पूरे भारतवर्ष को रामराज की प्रतीक्षा थी वह 22 जनवरी को रामराज की शुरुआत से हो गई। उन्होंने कहा कि इतने सालों का जो सपना था आज भगवान श्री राम का दर्शन करके पूरा हो गया। भगवान श्रीरामलला की मूर्ति देखने के बाद बहुत ही सुंदर लगा। उन्होंने कहा यह केशव शंख नाद पथक विश्व का पहले पथक है जो एक साथ औऱ एक आवाज में शंख बजाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *