श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव, भगवान श्रीरामलला के मंदिर में मुख्यमंत्री ने जलाए श्रद्धा के दीप।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निमार्ण व प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है। आठवें दीपोत्सव में राममंदिर की अनुपम छटा हर किसी को आह्लादित कर रही थी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार को पहला दीपोत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम श्रीराम मंदिर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दर्शन किया, फिर उनके चरणों में श्रद्धा निवेदित की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रभु के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री ने पांच-पांच दीप जलाए। वहीं मंदिर प्रांगण में हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए गए।