अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीराममंदिर के लिए इस शहर से आया दुनिया का सबसे बड़ा ताला,तीन सालों में बनकर तैयार हुआ ताला।

श्रीराममंदिर के लिए इस शहर से आया दुनिया का सबसे बड़ा ताला,तीन सालों में बनकर तैयार हुआ ताला।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्व रामभक्त अपने आराध्य को आस्था के रूप में अलग-अलग तरह से भेंट समर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ से शनिवार को राममंदिर के लिए विशेष ताला आया है। महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्ण भारती पुरी महाराज के नेतृत्व में रामनगरी पहुंचे लोगों ने राम मंदिर के लिए 400 किलो वजनी विशेष ताला समर्पित किया है।

कारसेवकपुर में रखे ताले को देख लोग उत्साहित हो उठे और उसके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच उठी। हरिगढ़ से ताले के साथ आए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय ने बताया कि हरिगढ़ तालानगरी के रूप में विख्यात हैं। तालानगरी के इस विशेष भेंट को श्रीरामलला को समर्पित किया गया है।

महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती पुरी महाराज के नेतृत्व में लाया गया है। 400 किलो वजनी ताले की चाबी भी 30 किलो की है। इस ताले का निर्माण सत्यप्रकाश शर्मा ने तीन सालों में किया है। वह अब नहीं रहे। उनकी अंतिम इच्छा थी कि यह ताला राम मंदिर के लिए भेंट किया जाए। उनकी इच्छा के अनुसार ही यह ताला अब राम मंदिर को भेंट किया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago