
अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि मंदिर की रक्षा व पुनः प्राप्ति के लिए बलिदानों कारसेवकों की आत्मा की शांति के लिए वाल्मीकि रामायण व रामचरितमानस का नवान्नह पारायण प्रारम्भ हुआ। मंदिर परिसर के आसपास नौ दिन चलने वाले इस आयोजन से परिवेश श्रद्धा की रश्मि से प्रकाशित नजर आया। श्रीराममंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले ट्रस्ट द्वारा कारसेवकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस आयोजन को किया जा रहा है। विहिप की शौर्य यात्रा भी निकल रही है। शौर्य यात्रा के दौरान विश्राम स्थलों पर राममंदिर आन्दोलन से जुड़ी गाथाएं तथा कारसेवकों की कहानियां लोगो को बताई जा रही है। विश्राम स्थल पर होने वाली छोटी सभाओं के लिए वक्ताओं को जिम्मेदारियां भी दी गयी है।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंम्पतराय ने बताया कि हुतात्माओं की आत्मशांति के लिए 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक वाल्मीकि रामायण का पाठ रामनिवास मंदिर व रामचरितमानस का पाठ श्रीरामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर किया जा रहा है।
विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि वाल्मीकि रामायण व रामचरितमानस का यह नवान्नह पारायण है। जो नौ दिन तक चलता है। इसमें 9 विद्धान वाल्मिकी रामायण का पाठ कर रहे है। वहीं करीब 51 विद्धानों के द्वारा रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More