श्रीराममंदिर की तस्वीरें आईं, गर्भगृह का मुख्य दरवाजा बनकर तैयार।
अयोध्या।
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की शुक्रवार 29 सितंबर को नई तस्वीरें सामने आई हैं। पहली तस्वीर ग्राउंड फ्लोर पर गर्भगृह के मुख्य दरवाजे की है। जो कि बनकर तैयार हो चुकी है। इन दरवाजों पर विष्णु कमल, वैभव प्रतीक गज अर्थात हाथी, प्रणाम स्वागत मुद्रा में देवी चित्र अंकित है। यह दरवाजा करीब 10 फीट चौड़ा और 15 फीट ऊंचा है। अब इन्हें लगाकर इनकी टेस्टिंग की जा रही है। यह दरवाजे सागौन की लकड़ी से बनाए गए हैं।
दूसरी तस्वीर राम मंदिर के सिंह द्वार की है। इसके प्रवेश मार्ग की सीढ़ियों पर संगमरमर के पत्थरों का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन तस्वीरों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।