श्रीरामनगरी दीपोत्सव से पहले जगमगाई, 10 लाख दीपक लगाए गए।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में आठवें दीपोत्सव तैयारियां अंतिम चरण में है। इससे पहले ही रामनगरी भव्य और दिव्या दिखने लगी है। राम की पैड़ी, धर्म पथ, राम पथ, जन्मभूमि पथ रंग बिरंगी रोशनियों से जगमग हो उठा है। सरयू पुल से लेकर लता चौक होते हुए धर्म पथ पूरी तरह रंग-बिरंगे प्रकाश से नहा उठा है।
वहीं सरयू नदी के घाटों पर भी थीमेटिक प्रवेश द्वार लगाए जा रहे हैं और सरयू आरती स्थल पर मंच की साज-सज्जा अंतिम चरण में है। 10 लाख से ज्यादा दीयों को सजाया जा चुका है। आगे का काम भी जारी है। राम पैड़ी पर भी लेजर शो की तैयारियों के लिए अलग-अलग लाइटें चारों ओर लगाई जा रही है और पैड़ी के नहर के ऊपर व्यापक सांस्कृतिक मंच भी तैयार किया जा रहा है।
दीपोत्सव के इस बार तीन-तीन विश्व रिकार्ड बनाए जाएंगे। 25 लाख दीपकों को राम पैड़ी पर एक साथ जलाकर का कीर्तिमान बनेगा।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More