
अयोध्या श्रीराम नगरी में पुलिस ने श्रीरामजन्मभूमि परिसर के निकट मंगलवार को बाइक सवार एक संदिग्ध को पकडां है। सुरक्षा और ख़ुफ़िया एजेंसियां पकड़े गए युवक से थाना श्रीरामजन्मभूमि में पूछताछ में जुटी हैं। सुरक्षाबलों ने परिसर के निकट वेद मंदिर के सामने दूसरी पहर एक बाइक बाइक सीजी 04 एमएक्स 5176 सवार युवक को पूछताछ व जाँच के लिए रोका। युवक के हेलमेट में कैमरा लगा होने के चलते युवक को श्रीरामजन्मभूमि थाने भेजवा दिया।
युवक से पूछताछ के लिए अधिकारी थाने पहुंच गई। युवक ने अपना नाम-पता 25 वर्षीय भानू पटेल निवासी रामनगर डोटो थाना बिलाईगढ़ जनपद सारंगगढ़ छत्तीसगढ़ बताया है। साथ ही बताया है कि वह मैप माई इंडिया कंपनी में सर्वे का कार्य करता है। वह बाराबंकी से अयोध्या आया था और इस इलाके में हेलमेट पर कैमरा लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने सर्वे कंपनी के प्रबंधक से मोबाईल पर जानकारी ली है।
अयोध्या सीओ एसके गौतम ने बताया कि जाँच-पड़ताल में अभी तक कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। युवक मैप माई इंडिया कंपनी की ड्यूटी पर था। अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More