images 1 - श्रद्धालुओं के लिए जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा।

श्रद्धालुओं के लिए जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
श्रद्धालुओं के लिए जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा।

images 1 - श्रद्धालुओं के लिए जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रद्धालुओं को जल्द ई-बस सेवा की सेवा मिल सकती है। इसके लिए प्रशासन स्तर पर कवायत तेज हो गई है। यह सेवा शुरू होने से अयोध्या शहर और अयोध्या धाम के बीच श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के आवागमन आसान हो जाएगा। जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ व राम पथ पथों के निर्माण के पहले अयोध्या धाम में ई-बस सेवा की शुरुआत हो जाएगी। शासन ने अयोध्या सहित प्रदेश के विभिन्न तीर्थों के लिए योजना बनाई है। इस व्यवस्था का संचालन करने के लिए शासन स्तर पर ही इलेक्ट्रिक बसों के क्रय की प्रक्रिया को लेकर कवायद भी शुरू हो गई है। शासन स्तर पर पूरे प्रदेश के लिए एक साथ ई-बसें क्रय की जाएगी।

अयोध्या नगर निगम की ओर से संचालित की जाने वाली इस योजना को लेकर एडीए के वीसी व नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि शासन स्तर से 25 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि यह बसें सितम्बर माह में अयोध्या नगर निगम को मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *