शुगर मिल के सुपरवाइजर ने की ढाबा संचालक की पिटाई छीनी मोबाइल तथा नगदी

  • शुगर मिल के सुपरवाइजर ने की ढाबा संचालक की पिटाई छीनी मोबाइल तथा नगदी
  • ढाबा संचालक से कर रहे थे शराब लाने की मांग संचालक द्वारा लॉकडाउन का हवाला देने पर कर दी पिटाई
20200413 074405 - शुगर मिल के सुपरवाइजर ने की ढाबा संचालक की पिटाई छीनी मोबाइल तथा नगदी✍विकास वीर यादव, रुदौली।
  • रौज़ागांव शुगर मिल में कार्यरत एक सुपरवाइजर ने एक ढाबा संचालक की जमकर पिटाई कर दी जिससे ढाबा संचालक बुरी तरह घायल हो गया। पिटाई करने के बाद सुपरवाइजर ढाबा संचालक से नगदी तथा मोबाइल फोन छीन कर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पीड़ित ढाबा संचालक ने मामले की शिकायत कोतवाली रुदौली में की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
  • रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदद अली का पुरवा निवासी अंकित कुमार पुत्र हरिचरन गांव के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित एक ढाबा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। देश मे चल रहे 21 दिन के व्यापक लॉकडाउन के चलते इस समय ढाबा बंद चल रहा है लेकिन उक्त ढाबे पर प्रार्थी का काफी समान पड़ा हुआ है जिसकी रखवाली हेतु प्रार्थी रात्रि में ढाबे पर ही सोता है।
  • बीती शनिवार की रात प्रार्थी ढाबे पर लेटकर अपने सामान की रखवाली कर रहा था की रात के लगभग 11 बजे रौज़ागांव शुगर मिल के सुपरवाइजर विकास सिंह अपने साथी अनिल सिंह के साथ आये और प्रार्थी के ऊपर कही से शराब लाने का दबाव बनाने लगे।
  • प्रार्थी द्वारा ये कहने पर की साहब इस समय लॉकडाउन चल रहा है सभी दुकानें बंद हैं इस समय कहीं शराब नही मिल पाएगी।
    प्रार्थी द्वारा मना करने पर सुपरवाइजर भड़क गए और गाली गुप्ता करने लगे और कहा कि कही से भी लाओ मुझे शराब चाहिए।
  • प्रार्थी ने फिर से लॉकडाउन हवाला दिया तो सुपरवाइजर अपने साथियों के साथ पीड़ित पर हमलावर हो गए है लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी जिससे ढाबा संचालक बुरी तरह घायल हो गया।
  • चीख पुकार सुनकर जब तक गांव के लोग इकट्ठा होते इससे पहले ही रौज़ागांव शुगर मिल के सुपरवाइजर विकास सिंह अपने साथी अनिल सिंह के साथ प्रार्थी के पास रखे 5 हजार रुपये तथा उसका मोबाइल फोन छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गए और कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
  • पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली रुदौली में की है।
    कोतवाल रुदौली विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच करवाकर करवाई की जाएगी।
Web Admin

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216